- Hindi News
- रथयात्रा के लिए शिव भक्तों को सौंपे सेवा प्रभार
रथयात्रा के लिए शिव भक्तों को सौंपे सेवा प्रभार
महाशिवरात्रिमहोत्सव कमेटी द्वारा 14 फरवरी को सिविल अस्पताल के समीप से निकाली जाने वाली शिवरात्रि विशाल रथयात्रा की तैयारियों के संबंध में एक मीटिंग का आयोजन महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में शिवाला रोड पर किया गया। इस दौरान रथयात्रा के प्रबंधों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेवकों को सेवा प्रभार सौंपे गए। कमेटी के मुख्य सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता और राकेश चौधरी ने बताया कि शिवसेना नेता अमर टक्कर के नेतृत्व टीमों का गठन करके रथयात्रा को संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मंदिरों धार्मिक संस्थाओं से संपर्क के लिए साहिल खुराना और रमन गोयल की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया। प्रवीण मल्होत्रा और लवली थापर ने बताया कि 14 फरवरी को रथयात्रा सिविल अस्पताल के समीप शहीदी स्मारक से आरंभ होकर, फील्ड गंज, शाहपुर रोड, सुभानी बिल्डिंग, ब्राउन रोड, लक्कड़ बाजार, रेखी सिनेमा चौंक, घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौंक, साबुन बाजार, गुड़मंडी, घास मंडी चौंक, डिवीजन नंबर- 3 के रास्ते देर शाम संगला वाला शिवालय में महंत नारायण पुरी और महंत दिनेश पुरी द्वारा महाआरती के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर पंडित अनिल शास्त्री, पूर्व पार्षद सतीश नागर, फकीर चंद, सौरभ वर्मा, अवनीश मित्तल, रजिंद्र सैनी, राकेश वर्मा, प्रितपाल सिंह, बबलू शौरी, विपन चड्ढा, अमन सूद, दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी मेंबर्स शिवाला रोड पर मीटिंग करते हुए।