- Hindi News
- पिरामिड में किया ध्यान लाभदायक : ब्रह्मर्षि पत्री
पिरामिड में किया ध्यान लाभदायक : ब्रह्मर्षि पत्री
मॉडलटाउन एक्सटेंशन स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड में पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट के संस्थापक ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री की अध्यक्षता में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन हुआ। सुभाष पत्री ने कहा कि आधुनिक युग में पिरामिड ऊर्जा और ध्यान के संयोग से एक नई आध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात होगा। पिरामिड ऊर्जा की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि पिरामिड के भीतर किया गया ध्यान अधिक लाभदायी होता है। उन्होंने कहा कि अनापानसति ध्यान की प्रक्रिया बेहद सरल, सहज और सुगम है। इस दौरान उन्होंने बांसुरी के साथ भी साधकों को ध्यान विधियां करवाई। विवेकानंद ट्रस्ट के जनरल सेक्रेट्री अनिल भारती और रचना गुप्ता ने कहा कि दक्षिण भारत में सुभाष पत्री के प्रयासों से दस हजार से अधिक ध्यान पिरामिड बन चुके हैं। पिरामिड मास्टर श्वेता शर्मा ने बताया कि इस ध्यान पिरामिड में प्रत्येक बुधवार को शाम चार से साढ़े पांच बजे तक ध्यान सीखने के इच्छुक नए साधकों के लिए ध्यान शिविर लगाया जाता है। इस अवसर पर राम प्रकाश भारती, राज कुमार, संजीव भारती, अनिल गुप्ता, गगनदीप शर्मा, लीना भारती, सीमा बत्रा, रिंकी भारती, नरेश भाटिया अौर वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।