अशोक नगर में कराई गई साईं संध्या
बसस्टैंड के पास स्थित अशोक नगर इलाके में महिला कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी प्रवीन नारंग की अध्यक्षता में साईं संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर साई बाबा जी के भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्घालुओं ने भी साईं संध्या की। समारोह की समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनिता मल्होत्रा, रजनी, सोनिया, शीना, विमला, पल्लवी नारंग, माधुरी, अंचल, सिमरन, प्रेम कांता अन्य मौजूद रहे।
बस स्टैंड के पास अशोक नगर में आयोजित साईं संध्या में उपस्थित श्रदालु।