- Hindi News
- मानव का उत्थान गुरु द्वारा संभव : कालिंदी
मानव का उत्थान गुरु द्वारा संभव : कालिंदी
वर्तमानसमय में मानव प्रभु से मिलने के लिए तत्पर है। लेकिन उसके पास प्रभु प्राप्ति का कोई भी साधन नहीं है। जब हमें जीवन में एक पूर्ण संत का सान्निध्य प्राप्त हो जाता है तो वह हमारे भीतर ही प्रभु के दिव्य दर्शन करवा देते हैं। मानव का उत्थान वास्तव में केवल गुरु के द्वारा ही संभव है।
यह शब्द दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा बीसीएम स्कूल के सामने, सेक्टर 32 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास साध्वी कालिंदी भारती ने श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए। कथा के 9वें दिन सुमन ठाकुर, मनोज कुमार, प्रिंस पाल, राजेश मेहन की ओर से भागवत पूजन किया गया। वहीं विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, हरीश टंडन, प्रवीन डंग, अश्वनी कत्याल, सतीश शर्मा, पार्षद दलजीत सिंह ग्रेवाल, रजनीश धीमान ने ज्योति प्रज्वलित करके कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान साध्वी सर्वसुखी भारती, साध्वी किरण भारती, साध्वी पूनम भारती, साध्वी हरिप्रीता भारती ने प्रभु भक्ति के मधुर भजनों का गायन किया। प्रभु की आरती के साथ कथा को विश्राम दिया गया। इस मौके पर सुनील गोयल, सुरेश गोयल, डीपी जैन, राजेश बब्बू, सोनू सिंगला, संजय जैन, तुलसी खुराना, राजेन्द्र गर्ग, सुबोध सूद, अरुण दीक्षित, नरेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुरेश सिंह, एसके गुप्ता, महेन्द्र सिंह, मंगल डावर, जगदीश बोहरा, मनजिंदर सिंह मौजूद रहे।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।