जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
ओमसेवा समिति द्वारा 98वां राशन वितरण समारोह श्री शिव शक्ति मंदिर हरगोबिंद मार्ग पर करवाया गया। इस दौरान 37 बेसहारा, जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इसके अतिरिक्त सभी परिवारों को कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके पर पार्षद जसबीर सिंह जस्सा, पृथ्वी राज गंभीर, अरविंद कक्कड़, रविंदर गुप्ता, सोमनाथ आहूजा, बिन्नी आहूजा, कुलवंत सिंह, रामदास आहूजा, नीलू सचदेवा, जगमोहन छिब्बर, विनय वर्मा, सुशील चोपड़ा, नरेश कुमार, देवी सहाय टंडन, सुधीर सूद, हिम्मत वर्मा, अशोक मगगो, कृष्ण अवतार, हैप्पी तलवाड़ मौजूद रहे।