- Hindi News
- गुरुद्वारा सिंह सभा में साप्ताहिक कीर्तन
गुरुद्वारा सिंह सभा में साप्ताहिक कीर्तन
लुधियाना|गुरुद्वारा सिंहसभा सराभा नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रधान हरिंदर पाल सिंह राजू की अध्यक्षता में साप्ताहिक कीर्तन का आयोजन किया गया। भाई गुरकीरत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर वालों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हैड ग्रंथी भाई बलदेव सिंह वीर ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए उन्हें वाहेगुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु का सिमरन करने से ही हम इस नश्वर मानव देह को सार्थक कर सकते हैं। अरदास के बाद संगत में लंगर भी बरताया गया। इस अवसर पर उप प्रधान रविंदर कौर, जतिंदर सिंह संधू, भाई बलदेव सिंह, शिंगारा सिंह संधू, बलबीर सिंह, सुरिंदर सिंह सेठी, मोहिंदर जीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर कौर, रविंदर कौर, ज्ञान कौर, सुरजीत कौर और समूह संगत मौजूद रही।