- Hindi News
- मां चिंतपूर्णी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना
मां चिंतपूर्णी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना
लुधियाना|शिव शक्तिसेवा सोसाइटी की तरफ से माता आशा देवी माता चिंतपूर्णी देवी के दर्शनों के लिए प्रधान मंगत राय की अध्यक्षता में 31वीं बस सेवा को सलेम टाबरी से रवाना किया गया। माता वैष्णो देवी मंदिर सलेम टाबरी के पुजारी पंडित भगवान दास शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा की मंगल कामना कर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे एडवोकेट अजय अरोड़ा को सोसाइटी को सम्मानित भी किया गया। अजय अरोड़ा ने सोसाइटी की सराहना करते हुए इस नेक काम के लिए सोसाइटी को 1100 रुपये भी दिए। इस अवसर पर भगत तिलक राज शर्मा, सुशील शर्मा, सुभाष अरोड़ा, नरिंदर मुंगराई, राजीव शर्मा हैप्पी, तरलोक सिंह काका, डॉक्टर अश्वनी कुमार, विजय बाबा, राधे शाम कपूर, जुगल छाबड़ा , कमला रानी शर्मा, सुषमा रानी, संजोगिता रानी, प्रिया मुंगराई, प्रेम भाटिया, विकास अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, पप्पी भाटिया, डॉक्टर अमरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, शीतल साही मौजूद थे।