पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी सेक्रेटेरिएट पर सीटू वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

मिनी सेक्रेटेरिएट पर सीटू वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी की ट्रेड यूनियन सीटू की आेर से पंजाब में माफियाराज और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जारी आंदोलन के तहत लगातार चौथे दिन मिनी सेक्रेटेरिएट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कॉमरेड तरसेम सिंह जोधा ने कहा कि अगले संघर्ष का ऐलान शुक्रवार को रैली के दौरान किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे की अकाली-भाजपा गठजोड़ वाली सरकार जनता के हर तबके को तबाह करने पर तुली है। ट्रांसपोर्ट, सैंड-लैंड माफिया के अलावा अपराधियों को खुली छूट मिलने से जंगलराज कायम हो चुका है। जिसके चलते समाज का हर वर्ग बढ़ते टैक्सों के बोझ, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं से परेशान है। उन्होंने शहर के ढंडारी इलाके में नाबालिग लड़की को सरेआम जलाने की घटना को बेहद शर्मनाक चिंताजनक करार दिया। कॉ.जोधा ने आरोप लगाया कि बादल सरकार की नाकामी के चलते पंजाब गर्त में जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता सत्ताधारी गठजोड़ को करार सबक सिखाएगी।

इस मौके पर सीटू के प्रांतीय नेता अमरनाथ कूमकलां ने भी अपने संबोधन में बादल सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। धरने में प्रकाश सिंह हिस्सेवाल, सुबेग सिंह, शिंदर सिंह जवद्दी, हनुमान प्रसाद दूबे, जगदीश चौधरी, विनोद तिवाड़ी, बग्गा सिंह, हरदेव सिंह सुनेत, परविंदर कुमार, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह की खास मौजूदगी रही।

पूर्व विधायक कॉमरेड तरसेम सिंह जोधा ने कहा कि अगले संघर्ष का ऐलान शुक्रवार को रैली के दौरान किया जाएगा।