पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुड्‌ढा नाला के आसपास चलाया सफाई अभियान, हटाई गंदगी

बुड्‌ढा नाला के आसपास चलाया सफाई अभियान, हटाई गंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवारको अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के प्रधान और राज्य मंत्री मदन लाल बग्गा ने नगर निगम अफसरों को साथ लेकर बुड्‌ढा नाला के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बुड्‌ढा नाला के किनारे लगे गंदगी के ढेर और चार से पांच इंच तक फैली बूटी को हटाया गया। इस मौके पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर एएस सेखों, जिला सेहत अफसर उप्पल, भाजपा प्रधान प्रवीण बांसल, कौंसलर रघुबीर बीरा, भावाधस के लक्ष्मण द्राविड़ और कृष्ण खरबंदा भी मौजूद थे।

बग्गा ने कहा कि अकाली दल शहरी इकाई ने िडप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की तरफ महानगर के लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों पर अमल किया है और इसीलिए उन्होंने स्वच्छ लुधियाना अभियान के तहत पहले चरण में बुड्‌ढा नाला के आसपास सफाई अभियान शुरू करवाई है। जल्दी ही नगर निगम अफसरों के साथ मिलकर शहर के अन्य हिस्सों में भी काम चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों को नाले के पास गंदगी फैलाने की अपील की। इस मौके पर सतपाल लांबा, गुरदीप गौशा, अशोक मनोचा, डा. जगदीश आहूजा, अनिल चांद, शाम चिटकारा, भरत दुआ और बलविंदर सिंह घुम्मण मौजूद थे।