- Hindi News
- अकािलयों को पार्टी में शामिल कर भाजपाई गलत कर रहे : गरेवाल
अकािलयों को पार्टी में शामिल कर भाजपाई गलत कर रहे : गरेवाल
शिरोमणिअकाली दल देहाती के प्रधान संता सिंह उमैदपुरी बुलावे पर जत्थेबंदी मीटिंग कैबिनेट मंत्री और देहाती के ऑब्जर्वर जत्थेदार तोता सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में हुई। इसमें अकाली दल देहाती के सभी ओहदेदार और वर्कर मौजूद थे। मीटिंग के दौरान जहां जत्थेबंदक ढांचे के बारे में चर्चा हुई। वहीं, हल्के के अधीन आते आठ में से पांच म्युनिसिपल कमेटियों के होने वाले चुनावों पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार गुरचरण सिंह गरेवाल ने भाजपा का विरोध करते हुए कहा कि अकाली दल एक मजबूत पार्टी है। देश में जो सत्ता परिवर्तन आया है। जो हालात बदले हैं, उसके पीछे एक पार्टी एक इंसान है। जिस नरेंद्र मोदी को कभी अमेिरका ने वीजा देने से मना कर दिया था। आज अमेरिका में मोदी को रेड कारपेट दिया जा रहा है तो सिर्फ इसलिए कि देश में एक पार्टी की सरकार बनी है। इसका पूरा श्रेय पंजाब के सीएम परकाश सिंह बादल को जाता है।
उन्होंने इलेक्शन का ऐलान होने के बाद सबसे पहले भाजपा और नरेंद्र मोदी को अपना बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि आज उसी पार्टी के नेता अकाली वर्करों को भाजपा में शामिल कर रहे हैं। गरेवाल ने कहा कि भाजपा के नेता ऐसा करके क्या साबित करना चाहते है।