पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम हेड ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में खंगाली रसीद बुक्स

निगम हेड ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में खंगाली रसीद बुक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम हेड ऑिफस में स्टेट विजिलेंस की ओर से की गई छापेमारी ने नगर स्टाफ की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बुधवार दोपहर को स्टेट विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर एस भुल्लर की अगुवाई में निगम के रिकार्ड रूम में छापामारी की थी और उक्त रूम के दरवाजे बंद कर यहां मौजूद मेजरमेंट बुक और जी-8 (कैश रसीद बुक) काे खंगाला था।

छापेमारी दौरान स्टेट विजिलेंस से कुल पांच लोग अाए थे और उन्होंने इस छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद निगम स्टाफ को किसी भी अफसर से फोन तक पर बात नहीं करने दी थी। मौके पर मौजूद रिकार्ड कीपर वरिंदर कुमार ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया और इसके लिए निगम कमिश्नर की मंजूरी लेने की बात कही। इस पर विजिलेंस टीम का कहना था कि उन्हें अपनी इस कार्रवाई के लिए किसी की भी इजाजत की जरूरत नहीं है। निगम स्टाफ को अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये जांच क्यों की जा रही है।

मुलाजिमोंने छापेमारी के विरोध में की मीटिंग: इसीमामले में वीरवार को म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन ने जोन में प्रधान जसदेव सिंह सेखों की अगुवाई में मीटिंग भी की। इस मीटिंग में स्टेट विजिलेंस की ओर से निगम कमिश्नर की इजाजत बिना कार्यालय में की गई जांच पर अगली रणनीति बनाने और निगम कमिश्नर के समक्ष ये पूरा मामला रखने की प्लानिंग करते हुए कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया है।

नगर निगम ने इस कार्रवाई का हवाला देते हुए 55 जेई स्तर के अफसरों को नोटिस जारी तुरंत मेजरमेंट बुक जमा करवाने को कहा है। ये जेई ओएंडएम, बीएंडआर, लाइट और बागवानी स्तर के अफसरों को जारी किए गए हैं। वहीं ऐसे ही नोटिस हाउसटैक्स, वाटर रेट के इंस्पेक्टरों अन्य टैक्स कलेक्टरों को भी जारी कर उनसे जी-8 बुक जमा करवाने को जारी किए गए हैं।



^ये कार्रवाई किसी की शिकायत पर नहीं की गई, बल्कि ये रूटीन कार्रवाई है। नगर निगम से 2005 से लेकर अब तक का एमबी जी-8 का पूरा रिकार्ड मांगा गया है। -एसभुल्लर, इंस्पेक्टर,विजिलेंस