आशुतोष महाराज की समाधि को लेकर मीटिंग
विश्वगुरु रविदास मिशन द्वारा लुधियाना के प्रमुख दलित नेताओं की मीटिंग मलकीयत चंद जनागल की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में हुई। नेताओं ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के संस्थापक आशुतोष महाराज की समाधि को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी चल रही हैं। इस संस्था से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। मीटिंग में शिवराम सरोय, राजिंदर खत्री, हंसराज पार्षद, अशोक कुमार, धर्मपाल, मास्टर गुरमीत, हरमिंदर बॉबी, नरेश जनागल और प्रेमचंद मौजूद रहे।
मीटिंग के दौरान विश्व गुरु रविदास मिशन के सदस्य। फोटो: भास्कर