भक्तों ने नाच गाकर किया भगवती का गुणगान
श्रीदुर्गा माता मंदिर नसीब एनक्लेव हैबोवाल कलां में विशाल भगवती जागरण प्रधान विजय जैन की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से करवाया गया। जागरण में सर्वप्रथम पंडित कुलदीप शर्मा, पंडित अजय मिश्रा ने मां भगवती का पूजन किया। जागरण में ध्वजारोहण की रस्म सुखविंदर सिंह अतुल नारंग, भवन उद्घाटन पुनीत उमट एवं ज्योति प्रचंड की रस्म सतपाल दुग्गड़ द्वारा अदा की गई।
तत्पश्चात कुमार संजीव एंड पार्टी द्वारा मां भगवती का गुणगान करके श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। जागरण में प्राचीन संकटमोचन मंदिर के प्रमुख स्वामी सुखपाल महाराज ने विशेष रूप से पधारकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं मुख्य मेहमान के रूप में डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, प्रो. राजिंदर भंडारी, राजीव कतना, पूर्व पार्षद अवतार कृष्ण तारी, दविंदर जग्गी, संदीप कपूर, पार्षद पति राजेश शर्मा मिंटू उपस्थित हुए। जिनका आयोजकों की ओर से विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर रमेश अत्री, रोहित जैन, जतिंदर आहूजा, जतिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, सुनील मौदगिल, जगजीत कतना, अमित दुग्गल, सुरिंदर आहुजा, विजय जैन, अमृतपाल सिंह, अजय अग्रवाल, हनी टक्कर, रमेश शर्मा, दमन कपूर, संजीव बहल, मुनीष जैन, अतुल कुमार, राहुल शर्मा, संदीप रिंकू, केशव गुप्ता मौजूद रहे।
नसीब एनक्लेव हैबोवाल कलां में आयोजित भगवती जागरण में उपस्थित श्रद्धालु।
लुधियाना|आजाद मार्केटवेलफेयर एसोसिएशन की एक मीटिंग चरणजीत सिंह कालड़ा की अगुवाई में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर दूसरा भगवती जागरण 13 दिसंबर को गली नं-20, जीवन नगर चंडीगढ़ रोड में करवाने का निर्णय लिया गया। आयोजकों ने बताया कि जागरण में मां भगवती का गुणगान राजू पंडित एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरण में मां भगवती का दरबार अलौकिक एवं दर्शनीय होगा। इस मौके पर सन्नी अरोड़ा, हरजिंदर सिंह, जसकीरत सिंह, विकास गोयल, हरिप्रसाद वर्मा, नरेश बांसल एवं नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।