पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 522 बच्चों की आंखों का किया चेकअप

522 बच्चों की आंखों का किया चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांभगवती क्लब द्वारा पुनर्जोत आई बैंक सोसाइटी के सहयोग से स्व. हनी सिक्का की याद में आंखों का फ्री चेकअप कैंप शांति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजेश नगर हैबोवाल में लगाया गया। स्कूल प्रिं. दिनेश छाबड़ा ने कहा कि क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए चेकअप कैंप लगाकर मानवता की सच्ची सेवा की जा रही है।

कैंप में आंखों के विशेषज्ञ डॉ. रमेश आई सर्जन की टीम ने 552 मरीजों स्कूली बच्चों का चेकअप किया और जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का, सोमनाथ, नीतेश कुमार, सुभाष कुमार, सतीश, हरीश गोयल, राकेश कालड़ा, मंजू सिक्का, रणधीर शर्मा, पवन कपूर, अशोक मरवाहा, दविंदर कुमार, मुनीश कक्कड़, अशोक सेठी उपस्थित रहे।

मां भगवती क्लब की ओर से राजेश नगर में आंखों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया।