‘जरूरतमंद की सेवा भगवान की सेवा’
आचार्यसम्राट शिव मुनि महाराज के आशीर्वाद एवं महासाध्वी सुनीता शुभ जी महाराज की प्रेरणा से महासाध्वी वीणा महाराज के सान्निध्य में आत्म जैन सोसाइटी की ओर से 111वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। जैन स्थानक शिवपुरी में आयोजित समारोह में 72 जरूरतमंद परिवारों को घरेलू राशन सामग्री दी गई।
साध्वी संचिता महाराज ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना भगवान की सेवा है। जो व्यक्ति इस शुभ कार्य को करता है, वह मानवता का सच्चा पुजारी है। इस अवसर पर डॉ. मुल्खराज, अमित जैन, नीरज जैन, प्रवेश जैन, प्रधान कमल जैन, सतीश जैन, अशोक जैन, नरेश जैन, विजय कुमार जैन, शांति प्रकाश जैन, सुभाष जैन, संजय जैन, जुगल किशोर जैन मौजूद रहे।
आत्म जैन सोसाइटी ने जैन स्थानक शिवपुरी में राशन वितरण समारोह कराया।