पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहिम ‘माय अर्थ, माय रिस्पॉन्सिबिल्टी’ में अब स्टूडेंट्स भी जुड़ेंगे

मुहिम ‘माय अर्थ, माय रिस्पॉन्सिबिल्टी’ में अब स्टूडेंट्स भी जुड़ेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योति जागृति संस्थान द्वारा ‘माय अर्थ माय रिस्पॉन्सिबिल्टी मुहिम के अंतर्गत पाठक विद्या मंदिर संरक्षण नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वामी विकासानंद ने कहा कि अगर पानी सुरक्षित है तो जीवन भी सुरक्षित है। लेकिन, अगर पानी सुरक्षित नहीं है तो जीवन भी सुरक्षित नहीं है। क्योंकि पानी के बिना जीवन अधूरा है। पानी बिन तो धरती पर जीवन संभव ही नहीं। यह दूषित पानी केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पानी में रहने वाले जीवों के लिए भी प्राणघातक है। इस अवसर पर पाठक विद्या मंदिर हाई स्कूल के बच्चों ने माय अर्थ, माय रिस्पॉन्सिबिल्टी मुहिम के कार्यकर्ता बनने का संकल्प लिया। इस मौके वीना पाठक, आशा पाठक, विनोद कुमार, अर्जुन मौजूद रहे।