पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आलस्य, कुसंग छोड़ प्रभु का सिमरण करें’

‘आलस्य, कुसंग छोड़ प्रभु का सिमरण करें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंबड़ां रोड स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में आयोजित की गई प्रार्थना सभा में भजन गाती सेविकाएं और सभा में उपस्थित श्रद्धालु। फोटो: भास्कर

भास्कर न्यूज|लुधियाना

हंबड़ांरोड स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में नरेश सोनी की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सोनी ने कहा कि प्रार्थना में बहुत बल होता है। जब भी प्रार्थना करें तो विश्वास रखें कि आपकी प्रार्थना उस परम परमेश्वर तक पहुंच रही है। आपका विश्वास यदि अटूट हो तो आपकी प्रार्थना अवश्य पूरी होगी।

यदि आपकी प्रार्थना स्वीकार ना हो तो आत्म मंथन करें कि हमसे कहां भूल हुई है। ईश्वर सब सुख संपदा को देने वाले हैं। लेकिन कभी आशा की डोर ना छोड़ें, ना जल्दबाजी करें और ना ही मन को कभी हारने दें। उन्होंने कहा कि आत्ममंथन कर अपनी कमियों को दूर करें और जीवन में जो अशांति है उसका कारण ढूंढ़े। सोनी ने कहा कि मन के रोग की कोई दवा नहीं है केवल राम नाम ही तारणहार है। अध्यात्म ज्ञान से ही मन के रोग दूर होंगे। श्रीराम नाम का सिमरन करें। इसके बाद उन्होंने गोहाना में होने वाले 90 दिवसीय जप यज्ञ और आश्रम में नव वर्ष के अवसर पर 2 जनवरी को होने वाले जप यज्ञ के बारे में भी बताया। इससे पहले सभा में राम सेवकों की तरफ से ‘दीना बंधू दीना नाथ लाज मेरी तेरे हाथ’ और ‘सच्चे पातशाह मेरी बख्श खता मैं निमाणा, तू बेअंत तेरा अंत ना जाना’ भजनों से सबको आनंदित कर दिया। इस मौके पर दैनिक भास्कर के लुधियाना के संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।