- Hindi News
- साईं मंदिर में पंचम मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
साईं मंदिर में पंचम मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
हंबड़ांरोड साईं नगर स्थित ओम श्री साईं सेवा ट्रस्ट साईं धाम की तरफ से मंदिर में पंचम मूर्ति स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर ढ़ाई बजे साईं बाबा की पालकी मंदिर परिसर से बैंड बाजों के साथ आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई। जिसमें ट्रस्ट के मेंबर्स, सेवादारों के साथ सैकंडों लोगों ने साईं पालकी का नाचते गाते हुए आनंद लिया।
इसके बाद दोपहर एक बजे बाबा का लंगर लगाया गया। इसके बाद दिल्ली के प्रसिद्ध साईं भजन गायक मुकेश सक्सेना ने साईं बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर सभी ट्रस्टी नवीन भाटिया, सुशील ग्रोवर, अदिश धवन, संजय सूद, सुरेश गुप्ता, चंद्रकांत जैन, प्रदीप अग्रवाल, राजेश शर्मा, रोहित शर्मा, महेश गोयल, विनय सिंघल और साईं भक्तों ने भरपूर योगदान दिया।
सांई धाम में पंचम मूर्ति स्थापना दिवस के आयोजन में साईं गुणगान करते भक्तजन।