100 मीटर रेस में गौरव फर्स्ट
शेरपुरस्थित स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 32वें एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस कंपीटिशन के दूसरे दिन 44 विभिन्न का आयोजन किया गया। इसमें आर्मी एयर डिफेंस कार्प्स के कर्नल प्रभात शर्मा और मिलिट्री कैंप ढोलेवाल के मेजर भंडारी मनिंदर सिंह चीफगेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इसमें तीसरी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स में कंपीटिशन करवाए गए। कंपीटिशंस में 60 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, ऑब्सटेकल रेस, सैक रेस, क्रोकोडाइल रेस, लैमन स्पून रेस, रिले रेस और थ्री लैग्ड रेस करवाई गई। इस प्रोग्राम की शुरुआत ग्रुप सांग से करवाई गई। इसमें सहोदया क्लस्टर चैंपियनशिप में वॉलीबॉल में तीन सालों से कब्जा जमाने वाली स्कूल की टीम ने भी मैच खेला। मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौर वालिया का स्कूल बैंड द्वारा वेलकम किया गया। स्टूडेंट्स ने विभिन्न एक्टीविटीज में हिस्सा लेकर अपनी खेल भावना को पेश किया। अविनाश कौर वालिया ने स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलें केवल जीतने के लिए नहीं बल्कि एक्टिव बनने के लिए खेलनीं चाहिए। इस मौके पर एडवाइजर संदीप रेखी, डायरेक्टर मनदीप सिंह वालिया, निर्मल सिंह वालिया, डिप्टी डायरेक्टर अमिता मित्तल और प्रिंसिपल कमलप्रीत कौर ने विजेता रहे। वहीं 100 मीटर रेस ब्वायज कैटेगरी में गौरव ने पहली, छोटेलाल ने दूसरी और मयंक ने तीसरी पोजीशन ली। गर्ल्स कैटेगरी में जसकिरन ने पहली, मनप्रीत ने दूसरी और अर्शदीप ने तीसरी पोजीशन ली। 400 मीटर रेस लड़कों की कैटेगरी में परमीत ने पहली, जशनदीप ने दूसरी और साहिल ने तीसरी पोजीशन ली।
स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 32वें एनुअल एथलेटिक मीट में हिस्सा लेते स्टूडेंट्स। फोटो: भास्कर