- Hindi News
- 50 की उम्र में भी खेलने का दिखा रहीं जोश
50 की उम्र में भी खेलने का दिखा रहीं जोश
पीएयूइंप्लाइज यूनियन और पीएयू फोर्थ गार्ड वर्कर यूनियन की तरफ से आयोजित खेलों का जिसकी शुरुआत बैडमिंटन चैंपियनशिप से हुई। इसका शुभारंभ डायरेक्टर ऑफ़ स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. रविंदर कौर धालीवाल ने किया। इनके साथ यहां सिर्फ 50 बल्कि 33 साल तक की मुलाजिमों ने भी जम कर हिस्सा लिया। कम एंड प्ले की थ्योरी को फॉलो करने वाली ये महिलाएं बिना किसी प्रेशर के खेल कर काफी खुश नजर आईं। डबल्स की विनर कम्पट्रोलर ऑफिस में जूनियर असिस्टेंट सिमी शर्मा और नवजीत कौर ने बताया की ऐसे मौके मुलाजिमों में पॉजिटिव एनर्जी डालते हैं और काम की टेंशन से दूर होकर हम खुद को इन खेलों के द्वारा फिट भी रख पाते हैं। पिछले 21 सालों से पीएयू में काम कर रही सुमन हांडा और विनोद आहूजा अपने से कम उम्र की मुलाजिमों के साथ जम कर बैडमिंटन खेला और 19 दिसंबर को होने वाले एथलेटिक्स के मैच में हिस्सा लेने के लिए भी खासी उत्साहित दिखीं। यहां सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुषों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें सिंगल्स और डबल्स दोनों के विजेता 40 साल के ऋषि कपूर, रणजीत सिंह, रणजीत सिंह मान, सतवंत सिंह शामिल थे। यह खेल 19 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं सुमन हांडा बुजुर्ग मुलाजिम ने बताया कि पिछले 21 सालों से पीएयू के साथ काम कर रही हूं और मैं चाहती हूं ऐसी एक्टिविटीज साल में कई बार होनी चाहिए: उधर विनोद आहूजा हमारी शक्ल पर झुर्रियां जरूर पड़ी हैं, लेकिन जिंदगी को खुल के जीने का जज्बा आज ही जवां है। मैं अपनी सीनियर्स की गेम देख कर इंस्पायर हो मैंने खेलने का निर्णय लिया और विनर बनी। 2009 से मैं पीएयू में काम कर रही हूं और इस तरह की एक्टिविटी हम मुलाजिमों के लिए बहुत ही रोचक होती है।