- Hindi News
- बच्चों ने लर्निंग लाइसेंस सेंटर का किया दौरा
बच्चों ने लर्निंग लाइसेंस सेंटर का किया दौरा
लुधियाना|दुगरी स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को लर्निंग लाइसेंस सेंटर का दौरा करवाया गया। इसमें 7 क्लास के ऊपर के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें बच्चों को लाइसेंस बनाने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर लाइसेंस ऑफिस के अधिकारियों ने बच्चों को 16 वर्ष की उम्र में लाइसेंस को बनाने,फार्म के साथ 2 प्रकार के एफिडेविट लगाने के बारे में जानकारी प्रदान की।