रायन स्कूल में हुआ क्विज कंपीटिशन
लुधियाना|जमालपुर स्थितरायन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्मार्टर बैटर क्विज कंपीटिशन करवाया गया। इसमें पांचवीं से लेकर दसवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने इस कंपीटिशन में हिस्सा लिया। इसमें पहले ग्रुप में पांचवीं से सातवीं तक दूसरे ग्रुप में आठवीं से लेकर दसवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने शिरकत की। चार टीमों में तीन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डेरेक ओर ब्रायन ने बच्चों से सवाल पूछे। स्टूडेंट्स ने अपने टैलेंट को बखूबी सबके सामने पेश किया। स्कूल प्रिंसिपल गुरपाल कौर आनंद ने कहा कि इस एक्टीविटी से बच्चों की जानकारी बढ़ती है।