- Hindi News
- डिजाइनर लाइट्स का विंटर कलेक्शन हुआ लॉन्च
डिजाइनर लाइट्स का विंटर कलेक्शन हुआ लॉन्च
लुधियाना|तिस्वा, ऊषाइंटरनेशनल लिमिटेड का लाइटिंग ब्रांड की आेर से डिजाइनर लाइट्स की विंटर क्लेक्शन को पेश किया गया। इस क्लेक्शन में शैंडलियर्स, वॉल लाइट्स, फ्लोर लैंप, टेबल लैंप, किड्स लाइट पेंडेंट लाइट्स शामिल हैं। क्रिसमस नए साल को लेकर ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टीविटी को करवाया जा रहा है। लोगों के लिए वेस्ट एंड मॉल में तिस्वा स्टॉल पर उपलब्ध फीडबैक फार्म के माध्यम से रजिस्टर करवा सकते हैं। इस कंपीटिशन में विजेता रहने वाले को तिस्वा की आेर से उपहार दिए जाएंगे। लाइट्स की खरीदारी करने पर ग्राहकों को 15 फीसदी की छूट दी जाएगी। नई दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद के मॉल में 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक एक्टीविटीज जारी रहेंगी।