- Hindi News
- मिस्टर पंजाब बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 14 दिसंबर को
मिस्टर पंजाब बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 14 दिसंबर को
लुधियाना|पंजाब-ए मेच्योरबाडी बिल्डिंग एसोसिएशन, एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप और फलैक्स बाॅडी लाइनर एंड न्यूट्रीशन प्वाइंट की तरफ से डेकाथलन क्लासिक मिस्टर पंजाब बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 14 दिसंबर को शाम 4 बजे जालंधर बाईपास के समीप गांव भट्टिया स्थित डेकाथलन स्टोर के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों रमेश बांगड़, दशमेश सिंह औलख, नवनीत सिंह, सुखदेव सिंह सोढी, प्रदीप कुमार अप्पू ने वीरवार को डेकाथलन स्पोटर्स में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 किलोग्राम के मुकाबले 14 दिसबर दोपहर 1 बजे आरंभ होंगे।