युगांडा की टीम ने 4-2 से मैच जीता
लुधियाना|पंजाब कॉलेजऑफ टेक्निकल एजुकेशन में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन पीसीटीई के डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग और डायरेक्टर डॉ. वीपी मिश्रा ने किया। इस कंपीटिशन में इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले 28 देशों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में तंजानिया, युगांडा, साउथ सूडान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी), गिनी बिसाऊ, अंगोला और भारत की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच डीआरसी और यूगांडा के बीच दूसरा मैच भारत और साउथ सूडान की टीमों के बीच हुआ। इसमें युगांडा ने 4-2 से मैच जीता। वहीं, भारत ने 2-1 से जीत हासिल की। स्टूडेंट्स अपने देश की टीमों को स्पोर्ट करते नजर आए। डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने कहा कि पीसीटीई में विदेशों से 230 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस तरह के इवेंट्स से स्टूडेंट्स में भाईचारा और खेलने की भावना पैदा होती है।