लड़की को किडनैप करने पर दो नामजद
लुधियाना| शादीकी नीयत से लड़की को किडनैप करने के आरोप में थाना पीएयू की पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर इलाके के ही रंजन कुमार और मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 28 नवंबर को किसी काम के चलते घर से गई मगर लौट कर नहीं आई। काफी तलाशने के बाद भी लड़की नहीं मिली। उन्हें शक है कि रंजन कुमार ही मनोज कुमार के साथ मिलकर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया है। जांच अफसर सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।