पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 पेटी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

24 पेटी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पुलिसने रेड कर अलग-अलग जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 पेटी शराब बरामद की है। जांच अफसर राज कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम जब वह आत्म नगर पार्क के पास मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग शहर में शराब सप्लाई करने जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चिट्टे क्वार्टर में रेड कर दो युवकों को 10 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक संजीव कुमार और बजाज कुमार हैं। इसी तरह थाना मेहरबान की पुलिस ने कार से 10 पेटी शराब के साथ पंकज और सोहन सिंह को गिरफ्तार किया है।