पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंभा गिरने से युवक की मौत मामले में ठेकेदार पर पर्चा

खंभा गिरने से युवक की मौत मामले में ठेकेदार पर पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तीजोधेवालइलाके में स्थित जैन कॉलोनी के पास काटा जा रहा पेड़ खंभे पर जा गिरा। जिससे खंभा भी टूट कर गिर गया। इस दौरान स्कूल से अपने बच्चों को लेने जा रहे एक व्यक्ति की खंभे और पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। पेड़ फारेस्ट डिपार्टमेंट का था। जिसे एक ठेकेदार कटवा रहा था। हादसे के बाद ठेकेदार और पेड़ काट रहे मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और लेबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किशन विहार के रहने वाले त्रिभुवन प्रसाद ने इस बारे में थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह अपने भांजे सुरेश कुमार के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जैन कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। राहों रोड पर ठेकेदार अवतार सिंह लेबर लगाकर पेड़ कटवा रहा था। पेड़ की कटाई की वजह से रोड पर दोनों तरफ जाम लगा था।

उसने बताया कि जैसे ही भांजा बाइक एक साइड से निकालने लगा तो एक सफेदे का पेड़ पास गाड़े गए खंभे पर जा गिरा। जिसके चलते खंभा टूट गया और उसके भांजे के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसने बताया कि हादसे के बाद अवतार सिंह और पेड़ काट रही लेबर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार अवतार सिंह और उसकी लेबर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।