- Hindi News
- 15वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारियों पर मीटिंग 13 को लुधियाना में
15वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारियों पर मीटिंग 13 को लुधियाना में
कुल हिंद राज्य सरकारी मुलाजिम फेडरेशन की 20 से 23 दिसंबर तक जीरकपुर में होने वाली 15वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब सबार्डिनेट की जनरल बाॅडी की मीटिंग 13 को लुधियाना में होगी। प्रेस सचिव तीर्थ सिंह बासी ने बताया कि बैठक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर में होगी। इसमें कांफ्रेंस को सफल बनाने के लिए बनाई गई कमेटियों के साथियों संबंधी चर्चा की जाएगी।