- Hindi News
- मुंडेया वांगु खेडण वाली कप्तान मदीहा की हूटिंग
मुंडेया वांगु खेडण वाली कप्तान मदीहा की हूटिंग
कमैंटेटर ने मजाकिया लहजे में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की
भास्करन्यूज | लुधियाना
खन्नामेंबुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वर्ल्ड कबड्डी कप के चौथे दिन चार मैच हुए। बुधवार को डेनमार्क-अजरबैजान, ईरान-आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान-इंग्लैंड और इंडिया और स्पेन के बीच मैच हुए। इंग्लैंड और पाकिस्तान की महिला टीम का मैच काफी रोमांचक था। मैच में इंग्लैंड की खिलाड़ी रेडर क्रिस्टी, नाडुबा और पाकिस्तान की कप्तान रेडर मदीहा तथा स्टॉपर वाइस कप्तान फारिया सईद का खेल देखने वाला था। मैच देखने करीब दो हजार लोग पहुंचे थे। दर्शक भी सीटियां और हूटिंग कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे।
मैच में कमैंट्री आकर्षण का केंद्र रही। कभी कमैंटेटर महिला खिलाड़ियों को पारियां कह रहे थे तो कभी अपने फ्लो में खिलाड़ियों के गलत नाम और मुंडेया वांगु खेडण वाली कप्तान मदीहा कह कर कमैंट्री कर रहे थे। पीछे लोग भी ऐसा बोल कर हूटिंग कर रहे थे।
मैचों की शुरुआत से पहले मशहूर सिंगर सरबजीत सिंह चीमा ने अपने गीत पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर इरीगेशन मिनिस्टर सरदार शरणजीत सिंह ढिल्लों, रूरल डेवलपमैंट मिनिस्टर सरदार सिकंदर सिंह मलूका, डायरैक्टर स्पोर्ट्स सरदार तेजेंदर सिंह धालीवाल, असिस्टैंट डायरैक्टर स्पोर्ट्स रुपिंदर रवि, एक्स एमएलए एवं हलका इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी, एडीसी लुधियाना अमृत कौर गिल, मीडिया एडवाइजर टू सीएम महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डीसी रजत अग्रवाल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, एडीसी खन्ना अजय सूद, करतार सिंह सेमभी, डीएसओ सरदार मोहिन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।
जीजीएसयू फतेहगढ़ साहिब के स्टूडेंट अमनदीप सिंह आैर गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज के स्टूडैंट सुखबीर सिंह ने कहा, पहली बार इंटरनैशनल लेवल के मैच को अपने गांव में देख कर बहुत खुशी हो रही है।
खन्ना | भिन्दरनवा पिंड और अजायब सिंह भादला जैसे चोटी के कबड्डी खिलाड़ियों की धरती खन्ना में पहली बार हुए कबड्डी विश्व कप का मैच विवादों में फंस गया है। आयोजकों पर कबड्डी के नाम पर व्यापारियों और उद्याेगपतियों से पैसे उगाहने का आरोप लगा है। इस पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने पैसे उगाहने के मामले की जांच की बात कही है। मलूका ने सफाई दी कि इस कप को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। आयोजकों ने बदनामी के डर से पर्दा डालने की कोशिश की, ले