पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में चाइना डोर पर पाबंदी लगाने के लिए 15 टीमें बनाईं

शहर में चाइना डोर पर पाबंदी लगाने के लिए 15 टीमें बनाईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|एक्शन अगेंस्टकरप्शन के सदस्यों की ओर से चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में संस्था के चेयरमैन राजेश चड्‌ढा और राष्ट्रीय प्रधान चंद्रकांत चड्‌ढा मुख्य रुप से शामिल हुए।

इस मौके पर चेयरमैन राजेश चड्‌ढा ने बताया कि संस्था की ओर से चाइना डोर के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया गया है। चाइना डोर के विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए संस्था की ओर से 15 टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में 10-10 लोग रहेंगे। यह टीमें पुलिस के साथ मिलकर चाइना की डोर पर पाबंदी लगाने के लिए काम करेगी। इस मौके पर संस्था के गुरविंदर सिंह छतवाल, मनोज चौहान, दीप ठाकुर, दीपक अवस्थी,राज कुमार, विकास शर्मा, मोहित सहगल, विशाल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।