- Hindi News
- जमीन मिली नहीं, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन की शुरू
जमीन मिली नहीं, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन की शुरू
सड़कोंपर दुकानदारी चलाने वाले स्ट्रीट वेंडर को बूथ बनाकर देने के लिए निगम जमीन की पहचान नहीं कर सका है। उधर, निगम अफसरों ने स्ट्रीट वेंडर की रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। इस बारे में बुधवार असिस्टेंट कमिश्नर सतवंत सिंह की अगुवाई में शहर की अलग-अलग स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें साफ कर दिया गया कि ट्रैफिक में उन्हें किसी हालत में रुकावट डालने नहीं दी जाएगी।
अलग-अलग बाजारों में बैठे स्ट्रीट वेंडर अपनी पहचान निगम के पास जमा करवानी शुरू कर दंे। उनकी पहचान के आधार पर आगे बूथ अलॉट हो सकेंगे।
फोटो,आईडी प्रूफ देना होगा: निगमअफसरों ने बुधवार निगम के चारों जोन में स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन की बैठक बुलाई थी। इसमें वेंडर को अपनी फोटो, आईडी, मोबाइल फोन समेत पूरा एड्रेस देने के लिए कहा गया है। वेंडर को यह भी बताना होगा कि वह कितने साल से बाजार में बैठा है। यह जानकारी मिलने के बाद निगम अफसर उस बाजार की एसोसिएशन के वैिरफाई करेंगे कि क्या वेंडर की ओर से दी गई जानकारी सही है या नहीं। इस जानकारी के आधार पर निगम फाइनल लिस्ट तैयार करेगा। इसके आधार पर वेंडर को जगह या बूथ अलॉट हो सकेंगे।
यहएसोसिएशन थीं मौजूद: वर्धमानरेहड़ी फडी यूनियन, घंटाघर, जीवन नगर, जवाहर कैंप, राहों रोड, फिरोजगांधी मार्केट और बाडेवाल।
^शहर में स्ट्रीट वेंडर को बूथ अलॉट करने के लिए अभी जमीन की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सबसे पहले चौड़ा बाजार की समस्या को देखते यहां के वेंडर के लिए कुछ किया जाएगा। अभी शहर में वेंडर को इसलिए कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन उन्हें एक बात साफ कर दी गई है कि वह ट्रैफिक व्यवस्था में रुकावट नहीं डालेंगे। अगर कोई वेंडर ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -सतवंतसिंह, असिस्टेंटकमिश्नर