शहर में लड़कियां सुरक्षित नहीं : शर्मा
लुधियाना|वैल्यू फॉरह्यूमन राइट्स ने फोकल प्वाइंट के प्रेम नगर की नाबालिग लड़की को घर मे जबरन मिट्टी का तेल डालकर जलाने की घटना की कड़ी निंदा की है। नेशनल प्रधान तरुण शर्मा ने कहा कि आरोपियों ने जिस तरह से लड़की के घर में घुसकर वारदात की, उससे साफ जाहिर है कि शहर में लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले को बहुत हलके में ले रहा है। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि इस मौके पर गिरीश शर्मा, कपिल कपूर, मोहित, केशव शर्मा, कमल, पवन कुमार, सर्वजीत सिंह भी मौजूद थे।