- Hindi News
- गुज्जर समाज सुधार सभा ने किया एडवाइजरी कमेटी का गठन
गुज्जर समाज सुधार सभा ने किया एडवाइजरी कमेटी का गठन
लुधियाना|गुज्जर समाजसुधार सभा ने सब्जी मंडी चौक के पास कृष्ण देव भुंबला की अध्यक्षता में मीटिंग की। गुजर भवन और समाज के अन्य कार्यों के लिए एडवाइजरी कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में 11 नए मेंबर नियुक्त किए गए है। बलदेव राज पप्पू गुजर को प्रधान बनाया गया है। सतपाल भुंबला, हरबंस लाल भाटिया, हरी राम, हरी कृष्ण, सुभाष चावला, ओम पाल चावला, कुंदन लाल, तेलू राम, प्रेम चंद और राम शाह मेंबर चुने गए। इस मौके पर सीनियर आगू राम सिंह, करन चंद, कृष्ण भुंबला और प्रेम भुंबला मौजूद रहे।