पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोनल कमिश्नर ने जांची सफाई सेवकों की हाजिरी, 3 गायब

जोनल कमिश्नर ने जांची सफाई सेवकों की हाजिरी, 3 गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम जोन डी के जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मन ने बुधवार सुबह 7 बजे शिअद कौंसलर परमजीत कौर शिवालिक के वॉर्ड नंबर 55 में सफाई सेवकों की हाजिरी जांची। इसके लिए बाड़ेवाल स्थित इंद्रा कॉलोनी और साथ लगती कॉलोनियों में पहुंच घुम्मन ने सफाई सेवकों की मौजूदगी चेक की। इस चेकिंग में कुल 85 सफाई सेवकों में से तीन मुलाजिम गैर हाजिर और 3 मुलाजिम ड्यूटी पर लेट पहुंचे। वहीं एक छुट्टी पर था। घुम्मन ने बताया कि गैर हाजिर मुलाजिमों को शोकॉज नोटिस जारी कर जबाव मांगा जाएगा।