- Hindi News
- कुलार ग्रुप से जगतवीर सिंह होंगे सेक्रेटरी पद के दावेदार
कुलार ग्रुप से जगतवीर सिंह होंगे सेक्रेटरी पद के दावेदार
शहरके करीब 1450 इलेक्ट्रोप्लेटिंग यूनिट्स से हर रोज निकलने वाले एफुलेंट डिस्चार्ज को ट्रीट करने के लिए फोकल प्वाइंट फेस आठ में लगा सीईटीपी की मैनेजमेंट का जिम्मा इंडस्ट्रियलिस्ट के बीच राजनीतिक अखाड़ा बनता दिखाई देने लगा है। 19 िदसंबर को होने वाले इलेक्शन लड़ने के िलए कारोबारियों के तीन ग्रुप सक्रिय हैं। इसमें एक कुलार गुट से जगतवीर सिंह सेक्रेटरी पद के दावेदार होंगे। जगतवीर सिंह जहां शहर के पुराने कारोबारी हैं। वहीं, वे लेट्स के मौजूदा डायरेक्टर पद के साथ साथ फीको के ज्वाइंट सेक्रेटरी और यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स के वाइस प्रेसीडेंट के पद पर हैं। ऐसे में जगतवीर का सीधा मुकाबला विश्वकर्मा गुट से सेक्रेटरी पद के दावेदार नरिंदर भमरा से मुकाबला रहेगा।
नामांकनवापसी से पहले बदल सकते हैं समीकरण
फिलहाललेट्स के लिए मुकाबला त्रिकोणा दिखाई दे रहा है, लेकिन इस नामांकन से पहले या फिर नामांकन वापसी के दौरान इस चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं। कोई गुट दूसरे गुट के समर्थन में बैठ सकता है। ऐसे में अगर दो गुट रहे तो ये मुकाबला खूब कड़ा हो सकता है।
असल में लेट्स के सीईओ और सेक्रेटरी सीधे-सीधे इलेक्ट्रोप्लेटिंग यूनिट्स, पीपीसीबी अौर कॉन्ट्रेक्टर कंपनी जेबीआर के बीच की कड़ी के तौर पर काम करते हैं। जेबीआर ने करीब आठ साल पहले जब सीईटीपी के लिए कॉन्ट्रेक्ट किया था, तब इंडस्ट्री से प्रति लीटर खर्च 75 पैसे था। इसके बाद ये पूरा प्लॉट जीरो लिक्विड डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन इसका खर्च बढ़ाने की बजाय इसे 69 पैसे लीटर कर दिया गया।
ये है इलेक्शन शेड्यूल
>12 दिसंबर : नामांकन पत्र जमा होंगे।
> 13 दिसंबर : नामांकन पत्रों की जांच होगी।
> 15 दिसंबर : नामांकन पत्र की फाइनल लिस्ट लगेगी।
> 16 दिसंबर : नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
> 19 दिसंबर : मतदान होगा (सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे। इसके बाद काउंटिंग होगी और इसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
नरिंदर भमरा
जगतवीर िसंह
लेट्स की कुर्सी हथियाने को इस समय तीन इंडस्ट्रियलिस्ट्स जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। इनमें जरनल मैटल के जोगिंदर कुमार सबसे सीनियर दावेदार हैं, जो लगातार छह साल सीईओ के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा स्वर्ण सिंह एंड संस के अवतार सिंह जो मौजूद सीईओ भी हैं, इस बार दोबारा से कुर्सी पर बैठने को पूरी तैयार में जुट