जैसमीन बेगम से मिला डेलीगेशन
लुधियाना|इंडियन नेशनलट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की पंजाब यूनिट का डेलीगेशन दिल्ली जाकर कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सुरेश शर्मा, ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम के कार्यकारी प्रधान माधवानंद सारसवत सेवादल की जनरल सेक्रेटरी जैसमीन बेगम से मिला। डेलीगेशन ने इंटक के प्रांतीय सचिव अजय सिद्घू सुमन जैन की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओंं से पंजाब के कामगार, मजदूर दलित वर्ग की समस्याओं पर गहन चर्चा की। उन्होंने आगाह किया कि कांग्रेस से जुड़े इन वर्ग के लोगों को उचित सम्मान मिलना चाहिए, ताकि पार्टी संगठन और मजबूत हो सके। साथ ही पार्टी नेतृत्व को जानकारी दी कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने ठेकेदारी सिस्टम लागू करके मजदूर वर्ग के सामने आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज के बाकी वर्ग भी परेशान हैं।