- Hindi News
- जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ से बाहर
जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ से बाहर
पिस्टलकेसाथ फोटो खिंचवाकर वॉट्सएप पर डालकर जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपी के खिलाफ पर्चा हुए 8 दिन का समय बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
इस बारे में जब जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के लिए थाना मेहरबान में सेक्टर 32 के रहने वाले जसपाल शर्मा ने कैलाश नगर के रहने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दी जानकारी में उन्होंने बताया था कि मनदीप के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली रही है। जिसके चलते मनदीप ने पहले उसके भतीजे विशाल और उसकी मां के साथ मारपीट की थी।
इस बारे में उसने थाना मेहरबान में मामला दर्ज करवाया था। इसी बात को लेकर मनदीप उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने शुरू कर दिया। जब उसने केस वापस लेने से मना कर दिया तो मनदीप ने पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाकर उसके वॉट्सएप पर डालकर उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।