- Hindi News
- डिजिटल मीडिया के जरिए इंटरनेशनल बिजनेस करने पर होगी वर्कशॉप
डिजिटल मीडिया के जरिए इंटरनेशनल बिजनेस करने पर होगी वर्कशॉप
लुधियाना|विश्व केनामी सर्च इंजन गूगल के मेनेजर, स्ट्रेटेजिक पार्टनर विद्या सागर बलियारा, नोलारिटी कम्युनिकेशंस के बिजनेस हेड मुकेश लोहार और डिजिटल विद्या कंपनी के डिजिटल मार्केटिंग के लीड ट्रेनर मनुज बजाज 16 दिसंबर को लुधियाना आएंगे। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (फियो) की ओर से डिजिटल मीडिया के जरिए इंटरनेशनल बिजनेस प्रोमोट करने के विषय पर करवाए जाने वाली एक वर्कशॉप में यह तीनों शिरकत करेंगे। फियो के चंडीगढ़ रोड स्थित ऑफिस में होने वाली वर्कशॉप में कारोबारियों को कम खर्चे में अपना काम सात समुंदर पार अपना कारोबार फैलाने में मददगार साबित होने वाले डिजिटल मीडिया साधनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।