- Hindi News
- सरकार उड़ा रही है लोकतंत्र की धज्जियां: अरोड़ा
सरकार उड़ा रही है लोकतंत्र की धज्जियां: अरोड़ा
शिवसेनाकी मीटिंग चंडीगढ़ रोड पर प्रदेश उप-प्रधान राकेश अरोड़ा की अगुवाई में हुई। अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शह देकर भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहा है। पंजाब सरकार पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के साथ शहीद सैनिकों का अपमान करते हुए उनकी लाशों पर कबड्डी का मैच खेल रही है।
उन्होंने कहा कि इस से खेदजनक बात क्या होगी कि पाकिस्तान से इस मैच का विरोध करने वाले पार्टी प्रधान संजीव घनोली अन्य 40 शिवसैनिकों को गिरफ्तार करके पंजाब सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटा है। इस दौरान शिव सेना पंजाब के सिटी प्रधान अश्वनी चोपड़ा और यूथ प्रधान भानु राज पुरोहित ने कहा कि सरकार ने अगर अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो सरकार के खिलाफ युद्ध स्तर पर मुहिम शुरू की जाएगी। इस मौके पर दिनेश कालिया, विनोद कुमार, दलीप ग्रोवर, दर्शन कोछड़, प्रवीण मक्कड़, डॉ. राकेश, शक्ति डाबी मौजूद थे।