पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िडप्टी सीएम के सामने उठेगा साइिकल इंडस्ट्री का मुद् दा

िडप्टी सीएम के सामने उठेगा साइिकल इंडस्ट्री का मुद् दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनाइटेडसाइकिल एंड पार्ट्स (यूसीपीएमए) के गिल रोड स्थित ऑफिस में बुधवार को प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा की अगुवाई में मीटिंग हुई। इसमें एसोसिएशन की 12 दिसंबर को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से होने वाली मुलकात में उठाए जानी वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। विश्वकर्मा ने बताया कि शहर की इंडस्ट्री खास तौर पर साइकिल इंडस्ट्री पर इस समय बड़ा संकट छाया हुआ है। 40 फीसदी कारोबारी यह लाइन छोड़ चुके हैं और कितने ही उत्तराखंड और यूपी शिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं।

एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि 12 दिसंबर को डिप्टी सीएम के साथ होने वाली मीटिंग में हम वैट रिफंड में तेजी लाए जाने, सीवरेज, शेयरिंग चार्जेस, एडवांस कंजम्पशन डिपॉजिट (एसीडी), एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेस (ईडीसी) को हटाने की मांग करेंगे और साथ ही इंडस्ट्री के लिए स्पेशल पैकेज मांगेंगे। उन्होंने यह भी फैसला किया है कि वे प्रगति मैदान में लुधियाना के साइकिल कारोबारियों के लिए एक परमानेंट एग्जीबिशन हॉल बनाने की मांग करेंगे। इसमें इंदरजीत सिंह नवयुग, प्रदीप वधावन, अजीत कुमार, बंटी मल्होत्रा मौजूद थे।