- Hindi News
- तालाब मंदिर में भक्तों ने किया सुंदरकांड पाठ का गायन
तालाब मंदिर में भक्तों ने किया सुंदरकांड पाठ का गायन
श्रद्धालुओं ने हनुमंत ध्वज लहरा कर बाला जी महाराज की आरती की
भास्करन्यूज| लुधियाना
श्रीहनुमंत सेवा समिति संगीत परिवार द्वारा तालाब मंदिर में श्री सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन किया गया। तत्पश्चात संगीत परिवार के भगवान दास अग्रवाल, गोविंद नंदा, राजू बांसल, दविन्द्र तायल, एसके खन्ना, राकेश शर्मा, अनिल जगोता, काला बांसल आदि ने संगीतमय रूप से श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया। भगवान दास अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति करने वाला संकट से छुटकारा पाता है। अपने भक्तों को संकटों से मुक्त करने के कारण ही इन्हें संकटमोचन कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी भक्तों के मन में बसते हैं। उनकी भक्ति से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। पाठ के दौरान प्रीति शर्मा ने बाला जी महाराज के मधुर भजनों का गायन करके उपस्थित श्रद्धालुओं के झूमने पर विवश कर दिया। पाठ की संपन्नता पर विनोद जैन, कुंवर रंजन सिंह ने हनुमंत ध्वज लहरा कर बाला जी महाराज की आरती की। प्रसाद वितरण के साथ पाठ को विश्राम दिया गया।
श्री हनुमंत सेवा समिति संगीत परिवार द्वारा तालाब मन्दिर में श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। फोटो: भास्कर