पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सद् गुणों से जीवन का विकास होता है : सौरभ मुनि

सद् गुणों से जीवन का विकास होता है : सौरभ मुनि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सद् गुणों से जीवन का विकास होता है : सौरभ मुनि

भास्कर न्यूज| लुधियाना

सद्गुणोंसे जीवन का विकास होता है और जीवन को आनंद की अनुभूति होती है। जिस प्रकार खुशबू वाला फूल सबको अच्छा लगता है उसी प्रकार सदगुण संपन्न व्यक्ति सबके लिए प्रिय होता है। यह शब्द धर्म प्रभावक सौरभ मुनि महाराज ने नूरवाला रोड स्थित जैन स्थानक में आयोजित प्रवचन सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सदगुण ग्रहण करने की भावना ही जीवन की सच्ची शिक्षा है। जीवन में उत्थान केवल सदगुणों के द्वारा ही संभव है। सौरभ मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में विकास परमात्मा के नाम स्मरण से ही होता है। जिसने भी सच्चे मन से परमात्मा का नाम जपा उसका कल्याण अवश्य हुआ है। जिस मनुष्य ने परमात्मा को अपने हृ्दय में बिठा लिया वह कभी भी गलत कार्य नहीं कर सकता। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रवचन करते सौरभ मुनि महाराज।