- Hindi News
- साईं धाम मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
साईं धाम मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
ओमश्री साईं सेवा ट्रस्ट की तरफ से साईं धाम साईं नगर, हंबड़ां रोड में पंचम मूर्ति स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास अाैर श्रद्धा से मनाया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन अदीश धवन, पूर्व चेयरमैन सुशील ग्रोवर, जनरल सेक्रेटरी राजेश शर्मा, फाइनांस सेक्रेटरी विनय सिंघल, चंद्रकांत जैन, रोहित शर्मा, प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम दोपहर 12:30 बजे साईं बाबा की पालकी मंदिर परिसर से बैंड बाजों के साथ आस पास के इलाकों में निकाली गई। दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक बाबा का लंगर लगाया गया। इसके पश्चात शाम 5 बजे तक दिल्ली के सुप्रसिद्ध साईं भजन गायक मुकेश सक्सेना द्वारा साईं महिमा का गुणगान किया गया। इस समारोह में शहर के अलावा आस पास के इलाकों से भारी तादाद में भक्तजनों ने हिस्सा लिया।