पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में जप तप समागम

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में जप-तप समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वाराशहीद बाबा दीप सिंह माडल टाउन एक्सटेंशन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रधान राजिंदर सिंह बिंद्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जप-तप समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरुद्वारा साहिब की सुखमणि सेवा सोसायटी की महिलाओं ने जपुजी साहिब का पाठ कर चौपाई साहिब का पाठ किया गया। उपरांत दोपहर को श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ कर गुरु की अरदास की गई। हैड ग्रंथी भाई प्रधान सिंह ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए उन्हें गुरु के बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया। इस मौके पर राजिंदर बिंद्रा, गुरदीप सिंह सिब्बल, मनप्रीत सिंह छाबड़ा, गगनदीप सिब्बल, भाई प्रधान सिंह, स्वर्ण सिंह चावला, गुरप्रीत सिंह राजू, चरणजीत कौर बब्बू, पवनीत कौर चावला, जसविंदर कौर, अमनदीप सिंह गाबा आदि मौजूद थे।

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह मॅाडल टाउन एक्सटेंशन में जप तप समागम आयोजित किया गया।