कथा में उपनिषदों के बारे में बताया
श्रीराधा रमण कृपा परिवार की ओर से ऋषि नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने श्रद्धालुओं को उपनिषदों का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता को घर घर में रखना चाहिए। यह शास्त्र स्वयं का, समाज का और देश का निर्माण करता है। इससे समाज में प्रेम का निर्माण भी होता है। मुख्य यजमान राजीव सूद ने परिवार सहित भागवत पूजन किया। इस मौके पर श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी सेवा संस्थान, गोपाल क्लब, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्रीजी कृपा परिवार, श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी सेवा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
ऋषि नगर में चल रही श्रीमद् भागवत में उपस्थित श्रद्धालु।