मल्टीपल इंटेलिजेंस कैंप अायोजित
लुधियाना|जमालपुर स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल में मल्टीपल इंटेलिजेंस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पहली क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक के 1500 स्टूडेंट्स ने इस एडवेंचरस कैंप में हिस्सा लिया। इसमें आर्ट्स, रॉक क्लाइंबिंग, बिल्ड योर कास्ल, फ्लाइंग फन, अंडरस्टेंडिंग थ्री डी, न्यूज रूम, एरोबिक्स जैसी गतिविधियों में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ ही इंटेलिजेंस एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। इसमें बॉडिलि काइनेस्थेटिक, मैथमेटिक्स, स्पाशियल इंटेलिजेंस भी करवाई गईं। इसके लिए एक्टिविटी सेंटर्स बनाए गए थे, जिसमें स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। छह दिन तक चले इस कैंप में बच्चों ने सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल गुरपाल आनंद ने कहा कि इस तरह की एक्टीिवटीज से बच्चों की एक्टिविटीज में रूचि बढ़ती है।