कबड्डी: भारत का जीत से आगाज
लुधियाना। 5वेंवर्ल्ड कबड्डी कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। चार बार के चैंपियन भारत ने अपना पहला शिकार स्पेन को बनाया। स्पेनिश टीम भारतीय गबरुओं के आगे एक मिनट के लिए भी टिक नहीं पाई और उन्होंने पहला मैच 51-38 से गंवा दिया। इसके पहले चरण में भारत ने 15 और स्पेन के 8 अंक रहे वहीं दूसरे चरण में भारत के 29 और स्पेन के 16 रहे। इसी प्रकार भारत ने तीसरे चरण में 39 और स्पेन के 28 अंक रहे। भारत की ही तरह पाकिस्तान ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 39-38 से हरा दिया।
खन्ना में बुधवार को कप के चौथे दिन मेंस आैर वुमेंस के कुल चार मैच हुए। इसमें पहला मैच वुमेंस सेक्शन में डेनमार्क और अजरबैजान के बीच हुआ जिसमे डेनमार्क ने अजरबैजान को 40-17 से मात दे दी। इसके पहले चरण में डेनमार्क ने 10 और अजरबैजान ने 4, दूसरे चरण में डेनमार्क ने 23 और अजरबैजान ने 5, तीसरे चरण में डेनमार्क ने 30 और अजरबैजान ने 12 पॉइंट्स बनाए। वहीं, दूसरे मैच में ईरान ने ऑस्ट्रेलिया को 48-29 से शिकस्त दी। इसके पहले चरण में ईरान 11 और ऑस्ट्रेलिया 10 पॉइंट, दूसरे चरण में ईरान 26 और ऑस्ट्रेलिया 15, तीसरे चरण में ईरान ने 43 और ऑस्ट्रेलिया ने 29 पॉइंट्स बनाए। तीसरा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुआ जिसमे पाकिस्तान ने 39-38 से इंग्लैंड को हराया। इसके पहले चरण में पाकिस्तानं ने 8 और इंग्लैंड ने 11, दूसरे चरण में इंग्लैंड ने 20 और पाकिस्तान ने 15 और तीसरे चरण में इंग्लैंड ने 29 और पाकिस्तान ने 25 रन बनाए।
मुकाबले के दौरान भारतीय टीम