आज बिजली बंद रहेगी
आज बिजली बंद रहेगी
लुधियाना.पावरकॉमके 66 केवी सब स्टेशन डीसी कॉम्प्लेक्स से चलते 11 केवी सतलुज क्लब फीडर की जरूरी रिपेयर के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते सतलुज क्लब, डीसी रिहायश, गुरु नानक भवन, माल रोड, रख बाग, निहाल चंद रोड, बचत भवन, हेड पोस्ट ऑफिस, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन की बिजली प्रभावित रहेगी। 66 केवी सब स्टेशन अमलतास बहादुर के रोड सब स्टेशन की रिपेयर के चलते 10 से 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।