पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी पुलिस मुलाजिमों की सस्पेंशन सिर्फ खानापूर्ति, दर्ज हो एफअाईआर

आरोपी पुलिस मुलाजिमों की सस्पेंशन सिर्फ खानापूर्ति, दर्ज हो एफअाईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गा कॉलोनी में तनाव, बाजार, स्कूल भी बंद

दुर्गाकॉलोनीमें लड़की को अगवा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धारा 365 के तहत सिर्फ किडनैपिंग का पर्चा दर्ज किया। लिहाजा पुलिस की इसी लापरवाही से आरोपी जमानत पर रिहा हो गए। फिर दबाव पड़ा तो पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर रेप की कोशिश की धाराएं जोड़ीं। इस बात से गुस्साए रिहा हो चुके आरोपियों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की को जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं लापरवाही बरतने वाले पुलिस मुलाजिमों ने पीड़ित परिवार को पर्चा दर्ज करते समय बदनामी का डर दिखाकर मिसगाइड भी किया। ऐसे में कानून के जानकार लापरवाही बरतने और पीड़ित परिवार को मिसगाइड करने के आरोपी पुलिस मुलाजिमों को भी नाबालिगा की हत्या का जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे सुनवाई

^पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए डिप्टी कमिश्नर को लिखकर भेजा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। -प्रमोदबान, पुलिसकमिश्नर लुधियाना

लुधियाना|दुर्गा कॉलोनीमें बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। इलाके में दुकानों तो बंद करवाई ही गई साथ में स्कूल भी बंद रहे। सुबह ही इलाके में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सदस्य इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। इनमें पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन-ललकारा गुट, टैक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन, नौजवान भारत सभा, कारखाना मजदूर यूनियन प्रमुख रहे। इन यूनियनों के आेहदेदारों ने रोष जताया कि पुलिस बड़े अफसरों ने सिर्फ तीन मुलाजिमों को सस्पेंड कर खानापूर्ति कर दी। उनका आरोप था कि पुलिस चौकी में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती। नाबालिगा के इलाज का खर्च भी सरकार उठाए।

पुलिसकमिश्‍नर ऑफिस पहुंचे :आरोपियों और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अलावा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग को लेकर कई संगठनों के आेहदेदार पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। इनमें जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मो. उस्मान रहमानी ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व विधायक कॉ. तरसेम जोधा, आम आदमी पार्टी की मीना शर्मा बूटा सिंह भी डीसीपी निलाबंरी जगदले से मिले।

इस्तीफादें डिप्टी सीएम और डीजीपी : कांग्रेसके सीनियर नेता सुखपाल खैहरा